
परिचय
KGN YOUTH SOCIETY
KGN YOUTH SOCIETY एक पंजीकृत सामाजिक एवं जनकल्याण संस्था है, जिसकी स्थापना 13/05/2021 को समाज सेवा के उद्देश्य से की गई। हमारा लक्ष्य है समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता, जागरूकता और विकास के अवसर पहुँचाना तथा एक संवेदनशील, स्वच्छ, शिक्षित और समतामूलक समाज का निर्माण करना।
संस्था युवाओं की ऊर्जा को समाज सेवा से जोड़ती है। हमारे स्वयंसेवक गाँवों, कस्बों और शहरों की बस्तियों में जाकर ज़रूरतमंद परिवारों की पहचान करते हैं और उन तक सीधी मदद पहुँचाते हैं।
हमारा लक्ष्य
समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के अवसर पहुँचाना।
हमारी सोच
एक संवेदनशील, स्वच्छ, शिक्षित और समतामूलक समाज, जहाँ हर इंसान एक-दूसरे का सहारा बने।
हमारे मूल्य
सेवा, सहयोग, इंसानियत, ईमानदारी और पारदर्शिता। हर रुपये और हर कार्य का हिसाब।
संस्था के उद्देश्य
- गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन, कपड़े और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना
- गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना
- निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना
- वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के अभियान चलाना
- महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना
- युवाओं को नशे से दूर रखकर कौशल विकास और रोजगार से जोड़ना
- आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुँचाना
- समाज में सौहार्द, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना
प्रबंध समिति
सदस्यगण
अमीर अहमद, तनवीर आलम, साकिर अली, इरशाद अली, जावेद, रिजवान, मो. शादाब, मो. आशिफ, इसरारुल, खुर्शीद, मो. हातिफ, राजू पेंटर रिजवान, शाबान सलमानी, मो. वसीम, मन्सूर
नेक काम इंसानियत के नाम
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई भाई
KGN Youth Society गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों की मदद करती है।
हमारा प्रभाव(Our Impact)

आइए, इस नेक कार्य में हमारे साथ जुड़ें
आपका छोटा सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।







